Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 18:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जल-जंगल-ज़मीन संरक्षण सरकार की प्राथमिकता, गांव का विकास राज्य की असली नींव: हेमंत सोरेन
          Headline

          जल-जंगल-ज़मीन संरक्षण सरकार की प्राथमिकता, गांव का विकास राज्य की असली नींव: हेमंत सोरेन

          today post liveBy today post liveAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं, जहां वे अपने दिवंगत पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म कर रहे हैं। सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए।

          मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि नेमरा की पगडंडियों पर किसानों से मिलते और जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए हेमंत सोरेन में उनके पिता की विरासत स्पष्ट झलकती है। यह संबंध सिर्फ खून का नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प का है। प्रकृति प्रेम उनके व्यक्तित्व और नीतियों में साफ दिखाई देता है।

          विज्ञप्ति में कहा गया कि हेमंत सोरेन सिर्फ राज्य के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि शिबू सोरेन की परछाई के रूप में देखे जाते हैं। गरीब और वंचितों की समस्याओं को सुनना, ग्रामीण विकास के लिए काम करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना उनके काम की प्राथमिकता में है। यह वही जनसेवा की परंपरा है जिसे गुरुजी ने दशकों तक निभाया और लोगों के दिलों में अमर हो गए।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का हर कदम पिता की सीख और आशीर्वाद से प्रेरित है। “गुरुजी ने सिखाया कि राजनीति का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव का विकास राज्य के विकास की असली नींव है और जल, जंगल, ज़मीन राज्य की पहचान और अस्तित्व का आधार हैं।

          सरकार जल संरक्षण, वन संरक्षण और भूमि अधिकार सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कर रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि जल, जंगल और ज़मीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं, जो लोकगीतों, त्योहारों और परंपराओं में रचे-बसे हैं। इसलिए, इनके संरक्षण को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के रूप में भी देखा जाना चाहिए।

          बुधवार को श्राद्धकर्म के नौवें दिन मुख्यमंत्री ने परिजनों संग पारंपरिक विधान पूरा कर अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गांव का विकास झारखंड जल जंगल जमीन संरक्षण जल संरक्षण झारखंड झारखंड ग्रामीण विकास योजना झारखंड प्राकृतिक संसाधन नेमरा गांव खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वन संरक्षण हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की विरासत हेमंत सोरेन बयान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.