पटना।
महागठबंधन से नाता तोड़ तोड़कर एनडीए में शामिल हुए वीआईपी पार्टी के लिए भाजपा ने पिटारा खोल दिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद वीआईपी पार्टी को 11 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा विधान परिषद की भी एक सीट साहनी की पार्टी को दी जाएगी। बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि उन्होंने 2014 में भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम किया था। वहीं 2015 में बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से लगे रहे। साहनी ने कहा कि हमने जिस गठबंधन से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी एक बार फिर वहीं पहुंच गए हैं। यह उनके लिए काफी खुशी की बात है। हमें नीतीश कुमार को एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना है।


