Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के खिलाफ ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को किया जाम,आगजनी कर किया प्रदर्शन
          Headline

          Araria: पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के खिलाफ ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को किया जाम,आगजनी कर किया प्रदर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria: सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र में  मंगलवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष 40 वर्षीय जाहिद हत्याकांड मामले में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने  हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 57 फोरलेन सड़क को घंटों जाम कर अक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर आगजनी की और ईस्ट वेस्ट कोरिडोर के तहत फोरलेन सड़क को घंटों जाम कर दिया।जाम के कारण सैकड़ों गाडियां सड़क के दोनों किनारे फंस गई।जिसके कारण सवारी गाड़ी में सवार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

          भीषण चिलचिलाती गर्मी के कारण बसों और अन्य सवारी गाड़ी पर सवार गर्मी के थपेड़ों में झुलसने को मजबूर थे।करीब पांच घंटे तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन को बिलकुल ठप्प कर दिया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पूर्व पैक्स अध्यक्ष मो.जाहिद के हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।प्रदर्शन के दौरान बीच बीच में आक्रोशितों द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

          आक्रोशित प्रदर्शनकारी डीएम और एसपी के आने की मांग कर रहे थे।बाद में फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला,सदर एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर,सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।जाम छुड़वाने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

          हत्याकांड मामले में  पत्नी बीबी झलकी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया

          जाहिद हत्याकांड मामले में  पत्नी बीबी झलकी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है और घटना के पीछे पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को कारण बताया। मामले में फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।केस के अनुसंधनकर्ता सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार प्रसाद को बनाया गया है। मृतक मो.जाहिद की पत्नी ने अपने फर्द बयान में बताया कि उनके पति कल बीते मंगलवार को घोड़े से मिस्त्री को लाने के लिए घर से निकला था और उनके पीछे पीछे ही मो.तहसीम,मो.सरफराज,मो. सज्जाद,मो.अकबर,मो. अंजर,मो.ताजुद्दीन,मो.अकबर और मो.दिलबर निकला था।

          थोड़ी ही देर के बाद डोरिया में मक्का के खेत में पति के मारकर फेंक देने की सूचना मिलने पर मौके पर घायलावस्था में मिलने की बात कही। आम के बगीचे में खून से लहू लुहान अवस्था में अज्ञात के द्वारा लेटाया गया था।जिसके बाद गाड़ी से पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।पति के हाथ पैर टूटे और पूरे शरीर में गहरे जख्म के निशान होने की बात एफआईआर में की गई है। तलवार,चली और गरहैल से मार मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

          एफआईआर में 15 दिन पहले भी मारपीट आरोपियों द्वारा किए जाने और सिमराहा थाना में लिखित जानकारी दिए जाने की बात एफआईआर में की गई है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 15 दिन पहले मारपीट का लिखित आवेदन सिमराहा थाना में दिया गया था तो पुलिस ने उस आवेदन के आलोक में समय रहते क्यों नहीं सख्त कार्रवाई की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया न्यूज गिरफ्तारी मुआवजा र्व पैक्स अध्यक्ष सड़क जाम हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.