Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 11:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुर्गा विवाद में बीच-बचाव करने गए सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर ह/त्या
          Headline

          मुर्गा विवाद में बीच-बचाव करने गए सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर ह/त्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:  जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केल्हवा साप्ताहिक बाजार में सोमवार को मुर्गा काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

          मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव निवासी 51 वर्षीय अब्दुल बारिक मियां उर्फ करीमन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अब्दुल बारिक मियां हर सप्ताह की तरह बाजार में सब्जी बेचने आए थे। उसी दौरान बाजार में एक युवक मुर्गा खरीदने पहुंचा। दुकान पर भीड़ ज्यादा होने के कारण दुकानदार ने मुर्गा काटकर देने से इनकार कर दिया और खड़ा मुर्गा ले जाने को कहा।

          इसी बात को लेकर युवक और दुकानदार के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। विवाद बढ़ता देख अब्दुल बारिक मियां ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद करने वाला युवक मौके से भाग निकला।

          बताया जा रहा है कि इसके बाद मुर्गा दुकानदार ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया और उस युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि जिस युवक से विवाद हुआ था, वह अब्दुल बारिक मियां के ही गांव का रहने वाला है। इसी आधार पर आरोपितों ने अब्दुल बारिक मियां को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

          हमले में गंभीर रूप से घायल अब्दुल बारिक मियां को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। वहां से भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

          घटना के बाद मंगलवार को मृतक के गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चौक पर हंगामा करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। हालांकि, पांकी और पिपराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

          पिपराटांड़ थाना प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Crime News mob lynching case jharkhand Palamu murder case pipratand bazar incident vegetable seller murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.