Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 14:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»उमेश सिंह कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष
          Headline

          उमेश सिंह कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

          प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ‘मुन्ना’ और परमहंस कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, उमेश सिंह कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य नेता ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई और उन्हें निर्विरोध बिहार प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

          नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में राज्य सरकार की मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला मंडल तथा डॉ. पूनम सिंह मौजूद रहीं। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

          अध्यक्ष चुने जाने के बाद उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और आशीर्वाद में संगठन की सेवा करने का उन्हें फिर से अवसर मिला है।

          उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुख बनाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी के मूल मंत्र “न्याय के साथ विकास” को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

          इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक भगवान सिंह कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे।

          पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar politics news JDU Bihar State President JDU Organizational Elections Patna Nitish Kumar JDU Leadership Umesh Singh Kushwaha JDU उमेश सिंह कुशवाहा जदयू जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष जदयू संगठनात्मक चुनाव पटना नीतीश कुमार जदयू नेतृत्व बिहार राजनीति खबर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.