पलामू।
नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा घाटी के मेदनीनगर- औरंगाबाद एनएच 98 सड़क पर मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत के दही टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार 26 और अरविंद कुमार 28 के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दोनों युवक दूसरे राज्य में नौकरी करते थे। लॉक डाउन के कारण कुछ माह पहले घर आए थे। दोनों कार्यवश सिलदाग गांव के एक ठेकेदार के पास मोटरसाईकिल से गए थे। लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नावा बाजार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना को लेकर परिजनों में मातम है।


