गुमला।
ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच शुक्रवार को हुई सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के बसिया थाना अंतर्गत ग्राम गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान ईटाम निवासी अमित हेम्ब्रम (25) एवं बुजगा बरटोली गांव निवासी इन्दरु सिंह (27) हैं, जबकि ईटाम निवासी देवनिस इंदवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ।
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर रसिया साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। तभी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ऑटो से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई पुलिस घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया ।

