Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 18:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान चार आईपीएस, 20 डीएसपी सहित दो हजार जवान रहेंगे तैनात
          Headline

          भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान चार आईपीएस, 20 डीएसपी सहित दो हजार जवान रहेंगे तैनात

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में चार आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और लगभग दो हजार जवान शहर में तैनात रहेंगे। दोनों ही टीमें शुक्रवार को रांची पहुंच जाएंगी। इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

          क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चार आईपीएस की तैनाती रांची में की गई है। सभी आईपीएस को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे रांची एसएसपी से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करें। स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर कुल 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार शामिल हैं। इसके अलावा 2000 जवानों की तैनाती स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट और स्टेडियम के चारों तरफ की जाएगी। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

          एसपी किशोर कौशल ने बताया कि स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं। इन ड्रॉप गेट्स से स्टेडियम में वैसे ही लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी, जिनके पास पास या फिर टिकट होगा। बिना पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर जवानों की तैनाती रहेगी। रिजर्व में भी पुलिस बल को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने जेएससीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू में मॉक ड्रिल किया था।

          भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों देशों के बीच वनडे मैच सीरीज का दूसरा मैच यहां खेला जाना है। इस मैच के लिए टिकट गुरुवार से मिलना शुरू हो गया। जेएससीए सचिव के मुताबिक स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बने काउंटर से टिकट उपलब्ध है।  दर्शक पेटीएम के एप पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट Paytm app, Paytm Insider app और www.insider.in web के जरिए भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलेंगे। इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा।

          क्रिकेट मैच जेएससीए स्टेडियम भारत - दक्षिण अफ्रीका रांची न्यूज सुरक्षा व्यवस्था
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.