दरभंगा।
जिले के बेनीपुर प्रखंड के पोहद्दी गांव स्थित रघु पोखर में बुधवार को डूबने से दो किशोर की मौत हो गई है। जबकि एक को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतको की पहचान गांव निवासी सरोज नायक(18) और पुरूषोत्तम सामी(16) के रूप में की गई है। वहीं भवेश सहनी(16) गंभीर अवस्था में इलाजरत है। घटना की सूचना पर बेजीपुर के विधायक विनय चौधरी डीएमसीएच पहुंचकर इलाजरत किशोर का हाल जाना तथा बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरो को आवश्यक निर्देश दिया।

बेनीपुर के उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ने बताया कि रधु पोखर में बाढ़ के समय रखे गए नाव से गांव के छह किशोर धूमने गए। इस दौरान नाव डूब गई और सभी पानी में घिर गए। स्थानीय लोगो की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें दो की मौत हो गई जबकि एक इलाजरत है।

