Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 02:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेवर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के दो शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
          Headline

          जेवर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के दो शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

          today post liveBy today post liveDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:- मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पंचमुहान स्थित गोल्ड हाउस के संचालक रंजीत कुमार सोनी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर प्रिंस खान के इशारे पर रंगदारी वसूली की साजिश रच रहे उसके दो गुर्गों को पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

          गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. नाजिम और मुर्तजा अंसारी के रूप में हुई है। दोनों मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक हथियार, दो गोलियां, लोहे की पाइप, सोना दुकान की पर्ची, घटना में प्रयुक्त एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

           

          पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 20 दिसंबर को गोल्ड हाउस के संचालक से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

           

          गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कांग्रेस भवन के समीप नगर निगम के निर्माणाधीन भवन के पीछे छापेमारी कर दोनों अपराधियों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोना व्यवसायी के दुकान के आसपास दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की योजना बना रहे थे। इस उद्देश्य से प्रिंस खान ने 22 दिसंबर को मो. नाजिम के खाते में 24 हजार रुपये भी भेजे थे।

           

          पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले दोनों आरोपियों ने दुकान की रेकी की थी, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चतरा इंटरगंज क्षेत्र में भी फायरिंग कर दहशत फैलाने का निर्देश प्रिंस खान ने दिया था। रंगदारी की राशि में से 20 प्रतिशत हिस्सा नाजिम को देने की बात तय हुई थी।

           

          एसपी ने बताया कि नाजिम का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर 30 मई 2024 को गोलीबारी का मामला दर्ज है और वह पहले जेल भी जा चुका है। वहीं मुर्तजा अंसारी ई-रिक्शा चालक है, जो आर्थिक तंगी के कारण नाजिम की मदद कर रहा था।

           

          पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान से संपर्क की कड़ी एक पुराने वायरल मोबाइल नंबर से जुड़ी है, जिसे नाजिम ने सोशल मीडिया से नोट कर गैंगस्टर से संपर्क किया था। उसी के जरिए गोल्ड हाउस संचालक का मोबाइल नंबर प्रिंस खान तक पहुंचाया गया।

           

          एसपी ने बताया कि प्रिंस खान और गिरफ्तार आरोपियों के बीच हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.