Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 14:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत
          Headline

          बिहार के मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत

          today post liveBy today post liveSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:- बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों सगी बहन थीं और बैंक में कार्यरत थीं।

          पुलिस के अनुसार दानापुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी ट्रेन से गिरकर दोनों बहनों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान श्वेता और श्रुची के रूप में हुई है। बड़ी बहन श्वेता मुजफ्फरपुर के केनरा बैंक में कार्यरत थी, जबकि छोटी बहन श्रुची स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुजफ्फरपुर में नौकरी करती थी। दोनों बैंक पीओ के पद पर कार्यरत थीं।

          दोनों अपने मायके पटना के दानापुर से मुजफ्फरपुर ड्यूटी पर आ रही थीं। इसी दौरान भगवानपुर ओवरब्रिज के पास हादसा हुआ और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

          मृतकों के परिजनों ने बताया कि श्वेता की शादी मधुबनी जिले में हुई थी। उनके पति डिफेंस सर्विस में कार्यरत हैं। दोनों के शव ट्रैक के बीच से बरामद किए गए। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से कॉल डिटेल निकालकर परिजनों को सूचना दी थी और फिर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बहनें जिस ट्रेन से पटना से आ रही थीं, वह जैसे ही भगवानपुर ओवरब्रिज के समीप धीमी हुई, वे उतरने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति से गुजर रही एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

          सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से केनरा बैंक का आईडी कार्ड मिला, जिससे मृतक महिलाओं की पहचान हुई। जांच में पता चला कि दोनों बहनें मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं, लेकिन दानापुर में किराये पर रहती थीं। उनका मायका पटना में ही है।

          सदर थाना के पुलिस अधिकारी राजीव कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ट्रेन से उतरते समय ही हादसा हुआ है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.