Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 21:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में दो लोको पायलट की मौत, चार घायल
          Headline

          साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में दो लोको पायलट की मौत, चार घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Sahibganj News:  झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार तड़के नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की ओर से संचालित दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना में लोको पायलट बोकारो निवासी अंबुज महतो (32) और पश्चिम बंगाल के रिटायर लोको पायलट जीएस मॉल (62) की मौत हो गई। वहीं चार कर्मी जितेंद्र कुमार (32), उदय मंडल (45), राम घोष (55) और टीके नाथ (48) घायल हो गए। घायलों को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया है।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-01-at-11.33.39.mp4

          जानकारी के अनुसार घटना तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास की है। फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर बरहेट यार्ड के पास पहले से खड़ी मालगाड़ी से कोयला लदी दूसरी मालगाड़ी टकरा गई।इस टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है। इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर एनटीपीसी के एजीएम शांतनु दास ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच प्रारंभ कर दी गई है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं।

          फायर ब्रिगेड के अनुसार, इंजन में सवार सात कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। एक कर्मचारी  इंजन में फंस गया था। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बरहेट पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी एनटीपीसी की रेल पटरी पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले कुछ अपराधियों ने बम विस्फोट कर पटरी उड़ा दी थी, जिससे कोयले से लदी एक गाड़ी पटरी से उतर गई थी।

          Collision goods train Loco Pilot National Thermal Power Corporation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.