Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 15:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में कोहरे के कारण एनएच पर  बस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत  
          Headline

          पलामू में कोहरे के कारण एनएच पर  बस और ट्रक में टक्कर, दो की मौत  

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के कसियाडीह मोड़ पर शुक्रवार सुबह 7.15 बजे घने कोहरे के कारण दर्दनाक घटना हो गई। जेपीएस यात्री बस और एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिससे तीन की मौत हो गई। और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी को स्थानीय नव जीवन अस्पताल तुंबागडा में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रभारी थाना प्रभारी एसआई विश्वनाथ कुमार राणा, सुधीर सिंह, एसआई रामकुमार उपाध्याय, एएसआई राजीव रंजन, योगेश चंद्र वोपाई, एएसआई गणेश मुंडा, बसंत महतो पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सभी यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया।

          मृत ट्रक ड्राइवर की पहचान उतर प्रदेश के एटा जिले के कलुवा थाना अंतर्गत टोलो गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (35) और सतबरवा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव के रियायत मियां (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।बस का चालक भुषण कुमार पाण्डेय उम्र 40 वर्ष छपरवार,गढवा को बेहतर ईलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान कुडू के पास मौत हो गई।

          बकोरिया के मो. अकबर, सुबोध कुमार, विपिन रवि ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद एएसआई राजीव रंजन दल बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर बस चालक को बाहर निकाला। चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था, उसे सबल के सहयोग से निकाला गया। ट्रक खलासी अंकित कुमार का पैर कटकर अलग हो गया था। रियासत मियां अपनी पत्नी के साथ ताबर गांव से सवार होकर रांची इलाज कराने जा रहे थे।

          जानकारी के अनुसार जेपीएस बस रांची जा रही थी , जैसे ही बस कसियाडीह मोड पर पहुंची, सामने से आ रहा ट्रक से बस की टक्कर हो गई, टक्कर से बस व ट्रक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद चीख पुकार से पूरा क्षेत्र दहल गया। कोहरा व कड़ाके की ठंढ के बावजूद सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई, घटना की सूचना पा कर सतबरवा पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोग नारायण मेहता, अजीत पाण्डेय, अरविंद विश्वकर्मा,पवन विश्वकर्मा और पुलिस की मदद से करीब डेढ़ दर्जन घायलों को नव जीवन अस्पताल तुंबागडा में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के ट्रक चालक पुष्पेन्द्र तथा सतबरवा मुक्ता निवासी रियासत अंसारी की मौत हो गई, जबकि बेहतर ईलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान बस चालक भुषण कुमार पाण्डेय की मौत हो गई ।

          घटना में  मृतक रियासत अंसारी की पत्नी रोजनी बीबी 50 वर्ष मुक्ता, सतबरवा, फिरोज अंसारी 35 वर्ष मनातू,अंकित कुमार 23 वर्ष ईटा, थाना मिराती,जिला ईटा, उत्तर प्रदेश,जगरानी बाडा 42 वर्ष चियांकी ,रुपा कुमारी 24 वर्ष तुंबागडा, अजीत कुमार 38 वर्ष मेदिनीनगर घायल हैं। प्रभारी थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि अधिक कोहरा होने के कारण बस और ट्रक मे जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद दोनाें वाहनों के परखच्चे उड़ गये। दोनों ड्राइवर वाहन में फंस गए थे, जिन्हे मुश्किल से बाहर निकाला गया। ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हुई। एक बस यात्री ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

          bus and truck collision dense fog Kasiyadih turn of Bakoria Satbarwa Police Station Area
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.