Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चोरी की 11 बाइक के साथ गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार
          Headline

          चोरी की 11 बाइक के साथ गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          धनबाद।  पुलिस ने हाल में चोरी गए 11 बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को पहले की सभी बाइक चोरी के मामलों में हुई गिरफ्तारियों से ज्यादा महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि पुलिस को इस बार उस सरगना को धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है, जो लगभग सभी बाइक चोरी की घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

          शनिवार को धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद में इन दिनों बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई थी। पुलिस इस बाबत लगातार छापेमारी भी कर रही थी, जिसमें कई बाइक और बाइक चोर गिरोह से जुड़े कई चोरों को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हुई थी। लेकिन पुलिस उस सरगना को गिरफ्तार करने में अबतक नाकामयाब रही थी जो इन सभी बाइक चोरी की घटनाओं का मास्टरमाइंड था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

          उन्होंने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी धनबाद और डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो अन्य जगहों के साथ साथ शादी ब्याह के जगहों और पार्टियों में भी मौजूद रहकर इस गिरोह की टोह ले रही थी। इसी बीच इस विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के उस सरगना को गिरफ्तार कर लिया है जो इस सभी घटनाओं के पीछे रहा है।

          उन्होंने बताया कि बाइक चोर गिरोह के सरगना का नाम नंद किशोर चौधरी है, जो बाइक चोरी करने का एक्सपर्ट माना जाता है। यह पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। अब तक के लगभग सभी बाइक चोरी की घटनाओं का यही सरगना रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसकी देख रेख में चलने वाले बाइक चोरों के गिरोह ने सिर्फ धनबाद ही नही, बल्कि जामताड़ा, गिरिडीह सहित कई अलग अलग जिलों में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

          इसके साथ ही पुलिस ने उस व्यक्ति को भी धरदबोचा है जो चोरी की बाइको को खपाने का काम किया करता था। उसका नाम बकरीद मिया बताया जा रहा है, जो कर्माटांड जामताड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से हाल में चोरी गए 11 बाइक के साथ मास्टर की (चाभी) का भी गुच्छा बरामद किया है, जिसकी मदद से यह बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरोह टीम धनबाद न्यूज बाइक चोरी सरगना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.