Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 08:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जितिया स्नान में तालाब डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
          Headline

          जितिया स्नान में तालाब डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:  जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला चमही गांव में जितिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जितिया पर्व के अवसर पर गांव की महिलाएं अपनी बच्चियों के साथ तालाब में स्नान करने पहुंची थीं। इन्हीं में से बेला चमही गांव निवासी सत्य नारायण राय की 9 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और मुकेश कुमार की 7 वर्षीय पुत्री नीरू कुमारी भी अपनी मां के साथ तालाब गईं। स्नान के दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

          मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चियों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतका नीरू अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। वहीं, अंशु चार बहनों और एक भाई में तीसरे स्थान पर थी और गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। इतनी कम उम्र में दोनों बच्चियों का इस तरह चले जाना परिवार के लिए गहरा सदमा है।

          घटना की सूचना मिलते ही छौड़ादानो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर तालाब पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था होती तो इस तरह की दुखद घटना टल सकती थी। फिलहाल पूरे गांव में गमगीन माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bela Chamhi village news Chhoudadano police station accident East Champaran girls died Jitiya bathing accident pond drowning incident छौड़ादानो थाना दुर्घटना जितिया स्नान हादसा तालाब डूबने की घटना पूर्वी चंपारण बच्चियों की मौत बेला चमही गांव समाचार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.