Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 11:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फर्जी एप्प के माध्यम से एसपी के सरकारी नंबर से कॉल कर ठगी करने वाला दो साइबर ठग गिरफ्तार
          Headline

          फर्जी एप्प के माध्यम से एसपी के सरकारी नंबर से कॉल कर ठगी करने वाला दो साइबर ठग गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:-  साइबर अपराधियों की नई-नई चालें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अररिया साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी एप्प का इस्तेमाल कर एसपी के सरकारी नंबर से कॉल कर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस मामले में दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 12 निवासी मो. अशरफ अली और झौआ वार्ड संख्या 6 निवासी मो. इमरोज आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और ठगी में इस्तेमाल किया गया पोर्ट किया हुआ सिम बरामद किया है।

          मामला उस समय सामने आया जब ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 9 निवासी मो. ताहा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके एचडीएफसी और यूनियन बैंक खाते से 74 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। जांच में पता चला कि ठगों ने उनका मोबाइल नंबर पोर्ट कर पैसे निकाल लिए।

          इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंजनी कुमार ने साइबर डीएसपी रजिया सुल्तान के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी विश्लेषण और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर अशरफ अली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और साथी इमरोज आलम का नाम बताया। बाद में पुलिस ने इमरोज को भी हिरासत में ले लिया।

          साइबर डीएसपी रजिया सुल्तान ने बताया कि अशरफ अली और उसका साथी फर्जी एप्प का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे। इस एप्प के जरिए जब वे कॉल करते थे तो रिसीवर के मोबाइल पर एसपी अररिया का सरकारी नंबर 9431800002 दिखाई देता था। इसी तरह वे लोगों को डरा-धमकाकर रुपये हड़पते थे।

          पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़ा हुआ है। साथ ही इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          74 हजार की साइबर ठगी अररिया पुलिस कार्रवाई अररिया साइबर ठगी एसपी नंबर से ठगी फर्जी एप्प साइबर फ्रॉड बिहार साइबर अपराध मो. अशरफ अली गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.