Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में दो दिनों में दो एएसआई की ह/त्या, मुंगेर एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त गुड्डू यादव सहित चार गिरफ्तार
          Headline

          बिहार में दो दिनों में दो एएसआई की ह/त्या, मुंगेर एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त गुड्डू यादव सहित चार गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 15, 2025Updated:March 15, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Munger News:  बिहार में बीते दो दिनों के भीतर दो पुलिस अधिकारियों की हत्या से पुलिस महकमा सदमे में हैं। अररिया में 13 मार्च को एएसआई राजीव रंजन की भीड़ की धक्कमुक्की में मौत के बाद 14 मार्च की रात मुंगेर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में एएसआई संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मुख्य अभियुक्त गुड्डू यादव को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

          प्राप्त जानकारी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात डायल 112 को सूचना मिली कि नंदलालपुर में शराब पीकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। इस सूचना पर डायल 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत नंदलापुर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान रणवीर के परिवार में से ही किसी ने आवेश में आकर संतोष सिंह के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए और उनके सिर से खून निकलने लगा। 112 टीम के अन्य सदस्य उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल ले गए। इसकी सूचना थाना प्रभारी सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायल एएसआई को पटना रेफर कर दिया गया। पटना में तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई।

          के एएसआई एक विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे। वहां दो परिवारों में झगड़े की सुचना थी। जानकारी मिलने के बाद एएसआई संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा तो किसी अज्ञात शख्स ने एएसआई संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। लेकिन एएसआई को बचाया नहीं जा सका और रास्तें मे उनकी मौत हो गई।

          मालूम हो कि अभी 2 दिन पहले की ही बात है, जब बिहार के अररिया में भी एक एएसआई पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में एएसआई अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।वो एक अपराधी को पकड़ने गए थे तभी एएसआई राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने अपराधी को बचाने के लिए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं।

          एसपी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। इनमें से एक का नाम गुड्डू यादव है, जिसे एएसआई संतोष सिंह की हत्या का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गुड्डू यादव की निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस बीच गुड्डू यादव ने पुलिसकर्मी की बंदूक लेकर उसे जवानों पर तान दी और भागने की कोशिश की। उसे एसएचओ ने चेतावनी दी लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस ने फायर किया। इस दौरान गुड्डू के पैर में एक गोली लगी है।

          इस बीच, मुंगेर में शहीद हुए एएसआई संतोष कुमार सिंह को बिहार पुलिस के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम अविनाश कुमार और एसपी सैयद मसूद ने पुष्पांजलि दी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में 7 नामजद अभियुक्त हैं। बाकी सब अज्ञात हैं। यह घटना मुंगेर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के तहत घटी है।

          उपमुख्यमंत्री ने कहा-राज्य सरकार गंभीरता से करेगी कार्रवाई

          बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुखद मामला है। राज्य सरकार गंभीरता से कार्रवाई करेगी। अपराध और भ्रष्टाचार की मानसिकता को रोकना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। बिहार सरकार में भाजपा कोटे के वरिष्ठ नेता व मंत्री प्रेम कुमार ने एएसआई की हत्या को लेकर कहा कि सरकार अपराधियों को सख़्त सज़ा दिलाने का काम करेगी।

          राजद का तंज-राज्य में कानून व्यवस्था की हालत चौपट

          राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एएसआई की हत्या को लेकर जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की हालत चौपट हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। तीन दिनों के अंदर दो पुलिस अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। इस राज्य में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं रहे तो आम लोग तो भगवान के ही भरोसे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          dial 112 vehicle In the Mufassil police station area of ​​Munger Killing of police officers Munger News:
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.