Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 16:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर गौतम वाराणसी से गिरफ्तार,नाम बदलकर करवा रहा था इलाज
          Headline

          मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर गौतम वाराणसी से गिरफ्तार,नाम बदलकर करवा रहा था इलाज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पेट में गोली लगी थी। गौतम अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था।

          जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वाराणसी गई और गौतम को गिरफ्तार किया गया है। गौतम यादव नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। गौतम बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
          पलामू पुलिस को सूचना मिली कि गौतम यादव उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा है। सूचना पर एएसपी (अभियान) राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का सत्यापन किया। पुष्टि हो जाने पर गौतम यादव को गिरफ्तार किया गया। उसे वाराणसी की कोर्ट में पेश किया गया। गौतम यादव का पुलिस कस्टडी में ही इलाज किया जाएगा। हालत में सुधार होने के बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

          उल्लेखनीय है कि 15 मई को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के होटवाग में पुलिस और टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी शशिकांत के दस्ते के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने एके-47 की गोलियां सहित कई सामग्री बरामद की थी। इसी दौरान गौतम यादव को पेट में गोली लगी थी। गौतम यादव अपने करीबी रिश्तेदार के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इलाज कराने के लिए भाग गया था। गौतम यादव मिथिलेश यादव के नाम से अस्पताल में भर्ती था और इलाज करवा रहा था।

          injured in encounter sub zonal commander TSPC Varanasi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.