Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»विदेश»कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते ट्रूडो, भारत ने लिया बड़ा कदम, दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव!
          विदेश

          कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते ट्रूडो, भारत ने लिया बड़ा कदम, दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव!

          today post liveBy today post liveOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भारत ने कनाडा से अपने छह राजदूतों को वापस बुला लिया है, जिससे कनाडा में भारतीय राजनयिकों की संख्या घटकर 9 रह गई है। यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादियों और उपद्रवियों का समर्थन करने के कारण उठाया गया है। ट्रूडो की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

          कनाडा के प्रधानमंत्री, खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद, ट्रूडो ने भारत पर निशाना साधने के लिए कनाडा की अन्य राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मांगने की कोशिश की। इसके अलावा, उन्होंने भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों में बिगड़ावट पर फाइव आईज एलायंस को जानकारी देकर पश्चिमी देशों का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया है।

          ट्रूडो की राजनीतिक चालें और भारत पर आरोप

          कनाडा की राजनीति से जुड़े जानकारों का मानना है कि ट्रूडो अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को दोषी ठहराने के लिए विदेशी हस्तक्षेप आयोग और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) का सहारा ले सकते हैं। एक वरिष्ठ राजनयिक ने सवाल उठाया है, “अगर निज्जर की हत्या का मामला इतना स्पष्ट है, तो रॉयल माउंटेड कैनेडियन पुलिस ने अब तक चार्जशीट क्यों नहीं दायर की? कनाडाई सरकार ने भारतीय एजेंटों को हत्या से जोड़ने वाले सबूत क्यों नहीं दिए?”

          यह साफ है कि ट्रूडो कनाडा में खालिस्तानी वोट बैंक हासिल करने के लिए प्रतिबंधित संगठन एसएफजे के वकीलों के बयानों का इस्तेमाल कर भारत को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया में किसी भी विरोधी संगठन को सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।

          संभावित कदम और भारत की प्रतिक्रिया

          ट्रूडो को सुरक्षा मंत्री की गवाही के एक दिन बाद 16 अक्टूबर को विदेशी हस्तक्षेप आयोग के सामने पेश होना है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इसे “एकतरफा और दिखावटी जांच” करार दिया है, जिसका उद्देश्य भारत और उसकी सरकार को बदनाम करना है। 18 सितंबर को, चरमपंथी सिख समुदाय के वोट हासिल करने के लिए ट्रूडो ने कनाडाई संसद में भारत पर आरोप लगाए।

          अगला कदम यह हो सकता है कि निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार सिख युवकों में से एक को सरकारी गवाह बनाकर उसके बयान का उपयोग किया जाए। इसके अलावा, ट्रूडो भारत पर कनाडा की चुनावी प्रक्रिया में विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाना चाहते हैं। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास इस बात के सबूत हैं कि दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग और चंडीगढ़ स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी गुप्त रूप से भारतीय सत्तारूढ़ दल के साथ संपर्क में थे।

          इस विवाद में जहां एक ओर ट्रूडो की राजनीतिक चालें स्पष्ट हैं, वहीं दूसरी ओर भारत ने अपनी राजनयिक स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए मजबूती से कदम उठाए हैं। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में और तनाव आने की संभावना है

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा,पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति, इस्लामाबाद में होगी अहम वार्ता

          April 8, 2026

          ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, ईरान पर ‘आखिरी वार’ प्लान तैयार!

          March 26, 2026

          Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

          March 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.