Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत
          Headline

          समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2026Updated:April 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बरियाही घाट की है, जहां मंगलवार को तीनों बच्चे अपने पिता के साथ स्नान करने गए थे।

          मृतकों की पहचान आदित्य (17 वर्ष), हर्षित (15 वर्ष) और कार्तिक (13 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई अपने पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भाइयों ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं सके और एक-एक कर डूब गए।

          पिता सुदर्शन कुमार झा ने अपनी आंखों के सामने इस भयावह घटना को देखा और बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

          सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले आदित्य और हर्षित को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सबसे छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

          जानकारी के अनुसार, सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं और उनके तीनों बच्चे वहीं पढ़ाई करते थे। परिवार हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी मनाने अपने गांव आया था। उनके पिता गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी हैं और उसी दिन मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी हुआ था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह दुखद हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

          घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा जल्द दिया जाएगा। तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Samastipur Tragedy: Drowning Incident in the Kareh River — Three Brothers Dead | Bihar River Accident करेह नदी डूबने की घटना तीन भाइयों की मौत बिहार नदी दुर्घटना समस्तीपुर हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.