Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 06:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बिजली का तार टूटकर छात्राओं पर गिरा, एक की मौत, तीन घायल
          Headline

          मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बिजली का तार टूटकर छात्राओं पर गिरा, एक की मौत, तीन घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Muzaffarpur News:  जिले के सरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास स्कूल जा रही छात्राओं पर बिजली का लाइव तार गिर गया, जिसमें करंट लगने से एक मासूम छात्रा की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

          जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह गांव की लगभग आधा दर्जन छात्राएं सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क से होकर गुजर रही थीं। उसी दौरान एक तेज़ रफ्तार अज्ञात ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा हिल गया और ऊपर लगा हाईवोल्टेज तार टूटकर सीधे स्कूल जा रही बच्चियों पर गिर पड़ा।

          तार गिरते ही बच्चियों को करंट लगना शुरू हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह बच्चियों को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इस दौरान सुबोध पासवान की पुत्री विंध्यांचली कुमारी (छात्रा) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रितिका कुमारी, अंशु कुमारी और दिव्या कुमारी गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को तुरंत सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

          हादसे के बाद मृतक छात्रा के घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं पूरे गांव में गम का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग और प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस और सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से वैशाली जिले के बेलसर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना न केवल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bahilwara Rupnath panchayat accident death due to falling power lines Muzaffarpur accident Saraiya truck accident school girl electrocution accident बहिलवारा रूपनाथ पंचायत हादसा बिजली तार गिरने से मौत मुजफ्फरपुर हादसा सरैया ट्रक दुर्घटना स्कूल छात्रा करंट हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.