Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 18:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
          Headline

          ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जायगी। वही हजारीबाग, गिरीडीह, जमशेदपुर और रांची में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है। इन चारों जिलों में रैप को भी तैनात किया जाएगा। विशेष सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति 29 मार्च से दो अप्रैल तक के लिए की गई है। जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिया है।

          डीजीपी के आदेश पर आईजी अभियान ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। पुलिस कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त किया जाएगा। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि ईद और सरहुल को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

          एनएसए और सीसीए के तहत होगी कार्रवाई : डीजीपी

          सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले को न सिर्फ चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, बल्कि आरोपित के विरुद्ध एनएसए और सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का निर्देश दिया गया है।

          डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले तमाम आसामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अगर वे सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर जहर फैला कर वे बच जाएंगे तो यह उनकी भूल है। झारखंड पुलिस के पास ऐसे तमाम टेक्निकल साधन उपलब्ध है जिसके जरिए फेक आईडी बनाकर कम्युनल तनाव फैलाने वालों की पहचान की जा सकती है। डीजीपी ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। ऐसे लोग सावधान हो जाएं वरना उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

          डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि कोई सोशल मीडिया पर जहर फैलाकर यह सोचता है कि वह पकड़ा नहीं जाएगा तो उसकी सोच बिल्कुल गलत है। डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए बड़े आसानी के साथ पकड़े जाएंगे। डीजीपी ने सीजीएल परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके आरोपित डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए ही पकड़े गए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          additional police force Eid and Sarhul Sensitive Strong security arrangements
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.