नवादा।
नवादा के नवम एडीजे सत्यप्रकाश शुक्ला की अदालत ने मंगलवार को हत्यारोपी एक ही परिवार के तीन लोगो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें जयप्रकाश ठाकुर, शशिकांत ठाकुर और कुंदन ठाकुर के नाम शामिल है। सजा में इन पर 10-10 हजार रूपए का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। इन पर कादिरगंज के खतना गांव निवासी छोटन ठाकुर को पीट पीटकर हत्या कर देने का आरोप है। न्यायाधीश ने गवाहो के बयान पर और सबूतो के आधार पर सजा सुनाई है। हत्या की घटना 2018 को अभियुक्तो ने अंजाम दिया था। अभियुक्तो ने छोटन ठाकुर को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। बाद में इलाज के क्रम में छोटन की मौत हो गई थी। इसको लेकर मृतक के पुत्र साजन ठाकुर ने तीनो अभियुक्तो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। मामले में अदालत ने तीनो को हत्या मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।


