Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 10:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के गया में एसटीएफ की कार्रवाई में तीन नक्सली गिरफ्तार, चार अत्याधुनिक राइफल भी बरामद
          Headline

          बिहार के गया में एसटीएफ की कार्रवाई में तीन नक्सली गिरफ्तार, चार अत्याधुनिक राइफल भी बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:   गया में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, साथ इनके पास से कई अत्याधुनिक राइफल और गोली बरामद की है।

          बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं गया जिला पुलिस की संयुक्त अभियान में कुख्यात नक्सली जोनल कमाण्डर विवेक यादव (जिसकी हत्या माह फरवरी 2025 में हो गई) के सहयोगी नक्सली रूपेश पासवान, बबलू कुमार और उदय कुमार को गया जिला के छक्करबंधा क्षेत्र के इमामगंज थाना अन्तर्गत तिलाठी पहाड़ी से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही घने जंगलों में डम्प किये गये हथियार का जखीरा भी पुलिस ने बरामद किया।

          बरामद हथियारों में 3 सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) रायफल (पुलिस से लूटा हुआ रायफल), एक 3006 सेमी ऑटोमेटिक रायफल (निजी व्यक्ति से लूटा हुआ रायफल), विभिन्न बोर का जिन्दा कारतूस 527, केनबम लगभग 05 किलो का, 6 डेटोनेटर वायर सहित, 7 मैगजीन (एसएलआर), 02 मैगजीन (इंसास), 04 चार्जर (एसएलआर), 02 चितकबरा बॉडी पाउच, एक वॉकी टाकी और एक मल्टी मीटर शामिल है।

          इस अभियान में लगभग 05 किलो का एक केनबम बरामद किया गया, जिसे बीडी टीम के द्वारा डिप्यूज कर दिया गया। बरामद एसएलआर के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा उक्त एसएलआर वर्ष 2013 में औरंगाबाद जिला के गोह थानान्तर्गत एमबीएल पुलिस कैम्प से लूटा गया था।

          गिरफ्तार तीनों नक्सली पूर्व के नक्सली जोनल कमाण्डर विवेक यादव (मृत) के लिए कार्य करते थे तथा लूटे गये आग्नेयास्त्र को घने जंगलों में छिपाकर रखते थे। जिसका उपयोग नक्सली घटना कारित करने के लिए किया जाता था। अब इस संबंध में गया पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

          उल्लेखनीय है कि एसटीएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। जिसके तहत पिछले पंद्रह दिनों में नक्सली लाला शर्मा, बिक्रम यादव उर्फ कैलू यादव,मिथलेश कुमार सिंह,बल्ली राम, मिथलेश यादव, नरेश राम, कृष्णा पाल, छोटू सिंह उर्फ राकेश सिंह, लालू सिंह, छोटन कुमार, रामइकबाल मोची, बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र, ब्रजेश सिंह, एक लाख रूपये का ईनामी राजेश यादव उर्फ बिहड़,मनोज यादव उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया गया।

          Bihar STF Naxalite Naxalites STF
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.