Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 19:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वार्ड पार्षद के पति की हत्या मामले में एक बिल्डर सहित तीन लिए गए हिरासत में
          Headline

          वार्ड पार्षद के पति की हत्या मामले में एक बिल्डर सहित तीन लिए गए हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।  हिंदपीढ़ी थाना के सेकेंड स्ट्रीट में वार्ड नंबर 17 की पार्षद शबाना खातून के पति फिरोज असलम उर्फ रिंकू खान की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मुर्शीद नामक एक बिल्डर सहित दो अन्य को उठाया है। मालूम हो कि रांची पुलिस की टीम हत्या से जुड़े मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। इसको लेकर तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी अंशुमान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

          जानकारी के अनुसार हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद  है। सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है कि एक ही दिशा से एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार होकर चार लोग आ रहे हैं। इस दौरान कैमरे के ठीक नजदीक आने के बाद पीछे से आई बाइक पर बैठा व्यक्ति आगे चल रही स्कूटी पर बैठे व्यक्ति पर गोली चला रहा है। यह घटना शनिवार रात की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने रिंकू खान को हिंदपीढ़ी सेकंड स्ट्रीट के हफीज चौक के पास गोली मार दी और लेक रोड की तरफ फरार हो गये। बाइक से आये दो अपराधियों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी। इससे उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरोज खूंटी से आए दोस्त नौशाद के साथ बाइक पर जा रहे थे। आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से असलम के दोस्त ने पहले उन्हें बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम, फिर मेडिका और अंत में रिम्स लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असलम जमीन के धंधे के साथ-साथ थोक में सब्जी और फल का व्यापार करते थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया। बिल्डर मुर्शीद के घर से निकल कर फिरोज स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। तभी वारदात को अंजाम दिया गया।

           फिरोज असलम उर्फ रिंकू खान के जनाजे की  नमाज  रविवार को रातू रोड़ क़ब्रिस्तान में अदा की गई और वहीं सुपुर्द ए खाक किया गया।  जनाजा उनके आजाद बस्ती गुदड़ी चौक स्थित घर से रातू रोड कब्रिस्तान के लिए निकला। इनके जनाजे में रांची के कई सामाजिक ,राजनीतिक, बुद्धिजीवी, नौजवान सैंकड़ों कि संख्या में शामिल हुए। वह अपने पीछे दो भाई सलाहुद्दीन उर्फ संजू, मो चांद, पत्नी शबाना खान, दो बेटी सानिया फिरोज, आमना फिरोज, एक बेटा मो अर्श, समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इस दौरान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, महुआ मांजी, पार्षद नाजिमा रजा, पार्षद हुस्ना आरा, पार्षद जेरमिन, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे। रविवार सुबह आजाद बस्ती, कर्बला चौक, गुदरी चौक के सैकड़ों दुकाने लोगों ने बंद रखी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पति बिल्डर रांची न्यूज वार्ड पार्षद हत्या कांड हिरासत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.