Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 13:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की मौत,सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक दिए 4-4 लाख मुआवजे के आदेश
          Headline

          तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की मौत,सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक दिए 4-4 लाख मुआवजे के आदेश

          today post liveBy today post liveSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:-  बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार को घटी दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया। जाले प्रखंड के मुरेठा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृत बच्चियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति मिले।

          मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिजनों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए।

          गांव में हुई इस घटना से मातम पसर गया है। तीनों बच्चियां खेलते-खेलते तालाब के किनारे चली गई थीं और गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं।

          स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर प्रकार की सरकारी सहायता प्राथमिकता पर दी जाएगी।

          इस हादसे ने एक बार फिर से ग्रामीण इलाकों में तालाब और गहरे जलाशयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए तालाबों के किनारे बाड़बंदी जैसी व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

          तालाब में डूबकर बच्चियों की मौत दरभंगा जाले प्रखंड समाचार दरभंगा हादसा 2025 बिहार मुआवजा अनुदान सीएम नीतीश शोक संवेदना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.