सरायकेला।
कांड्रा थानान्तर्गत मध्य बस्ती में सोमवार की दोपहर वज्रपात होने से नीम पेड़ के नीचे खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गए। इसमें आनंद महतो(11), परितोष महतो(9) की हालत गंभीर है। जबकि एक बच्ची अनु महतो (7) का बायां हाथ आंशिक रूप से जख्मी हुआ है। दोनो गंभीर बच्चो को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है। जहां चिकित्सको ने दोनो बच्चो को खतरे से बाहर बताया है। जानकारी अनुसार तीनो बच्चे नीम पेड़ के नीचे खेल रहे थे। दोपहर ढाई बजे के आसपास पेड़ पर वज्रपात होगया, जिससे आनंद और परितोष बेहोश होकर गिर पड़े। इसपर अनु रोने चिल्लाने लगी। इस पर परिजन व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुचे, फिर स्थानीय लोगाे के सहयोग से अमलगम स्टील प्रबंधन के एम्बुलेंस से दोनो बच्चो को अस्पताल भेजा गया है।

