कोलकाता।
भारत-बांग्लादेश सीमा के उस पार मवेशियों की तस्करी के मामले में बीएसएफ के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। शुक्रवार को बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 12 को फ्रंटियर से दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया है हालांकि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने मवेशियों की तस्करी के आरोप को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय एजेंसियों ने पशु और कोयला तस्करी के मामले में जांच तेज कर दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

