Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 14:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेपी के सिद्धांतों की दुहाई देने वाले कांग्रेस की गोद में बैठकर बिहार की जनता को छल रहे: अमित शाह
          Headline

          जेपी के सिद्धांतों की दुहाई देने वाले कांग्रेस की गोद में बैठकर बिहार की जनता को छल रहे: अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना/सारण। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और 1974 के बिहार आंदोलन के अगुवा जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी धरती सिताब दियारा में मंगलवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेपी के सिद्धांतों की दुहाई देने वाले आज उन्हीं के घोर विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठकर बिहार की जनता को छल रहे हैं।

          अमित शाह ने कहा कि आज बिहार में ऐसी सरकार है जिसने जेपी के सिद्धांतों को दरकिनार कर सत्ता के लिए पांच-पांच बार पाला बदला। जेपी के कारण ही देश में गैर कांग्रेस सरकार बनी। संपूर्ण क्रांति के नारे को सफल बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया है। घर-घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने सर्वोदय और समाजवादी की विचारधारा को आगे बढ़ाया है।

          गृह मंत्री ने कहा कि संपूर्ण क्रांति का आंदोलन गुजरात से ही शुरू हुआ और जेपी ने हम सबका मार्गदर्शन किया। देश में सरकारी भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ जो मुहिम जेपी ने शुरू की थी, वो आज तक हम लोग जारी रखे हुए हैं। मोदी सरकार जेपी के सिद्धांतों पर ही आगे बढ़ रही है।

          अमित शाह ने कहा कि जीवन पर्यंत जयप्रकाश नारायण गांधी के सिद्धांतों पर चले। गरीब पिछड़ों के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 70 के दशक में देश में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की प्रमुख इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लाया गया तो जयप्रकाश ने बहुत बड़ा आंदोलन करके इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंका था। अब भ्रष्टाचार और अवसरवाद की राजनीति करने वाले और जेपी के सिद्धांतों की झूठी दुहाई देने वाले लोगों को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।

          गृह मंत्री ने कहा कि बीते आठ साल से देश में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार चल रही है। मोदी सरकार ने सात करोड़ गरीबों को पांच लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, ढाई साल तक कोरोना काल में मुफ्त राशन और 12 करोड़ से ऊपर देश की मां-बहनों को रसोई गैस देकर उन्हें धुएं से आजादी दिलाई है।

          बिहार लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदा रहा सचेत : योगी आदित्यनाथ

          यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकता। जब-जब लोकतंत्र पर हमला हुआ है बिहार उसके खिलाफ आंदोलन किया है। स्वतंत्रता के बाद जेपी ने देश को नेतृत्व देने का काम किया। देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन बलिया तो पांच साल पहले ही खुद को आजाद कर लिया था। यह क्रांति की भूमि रही है।

          उन्होंने कहा कि मेरा विचार रहा है कि बिहार सरकार और यूपी सरकार मिलकर नदी की गाद को साफ करे और दोनों राज्यों के बीच जल परिवहन का विकास हो। योगी ने कहा कि जेपी और लोहिया के विचारों को हम आगे बढा रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। यूपी ने अपराधी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार बिहार की प्रतिभा को आगे बढ़ने से रोक रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमित साह जयप्रकाश नारायण की जयंती जेपी आंदोलन बिहार संपूर्ण क्रांति सारण न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.