रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र में बुधवार को रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर हुई सड़क दुर्घटना के शिकार लोगो की पहचान हो गई है। इसमें पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर निवासी किशोर कुमार, गोलू कुमार, आलोक व मुन्ना कुमार शामिल है। एक जले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सभी एक ही परिवार के थे। सभी रजरप्पा मंदिर का दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतको के परिजनो को हादसे की जानकारी दे दी गई है और वे शीघ्र रामगढ़ पहुंचने वाले है। यात्री बस व कार में भीषण टक्कर के बाद जिंदा जले सभी कार सवार पटना के रहने वाले थें। घटना में वैगनआर पर सवार सभी पांच लोग की जिंदा जलने से माैत हो गई।


