Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 13:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार चुनाव में एनडीए की 183 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं,टिकट बंटवारे में सवर्ण और अति पिछड़ों पर दांव
          Headline

          बिहार चुनाव में एनडीए की 183 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं,टिकट बंटवारे में सवर्ण और अति पिछड़ों पर दांव

          today post liveBy today post liveOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब तक जारी 183 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम चेहरा शामिल नहीं है। इससे यह साफ झलकता है कि राजग के घटक दल इस बार भाजपा के जातीय समीकरण वाले फार्मूले पर ही चल पड़े हैं।

          भाजपा ने अपने कोटे की 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहले चरण में 71, दूसरे में 12 और फिर देर रात शेष 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसी तरह जदयू ने 57 सीटों, लोजपा-आर ने 15 सीटों, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने 6 सीटों और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम ने 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। लेकिन इनमें से किसी भी दल ने किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

          भाजपा की सूची में सवर्ण जातियों — राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण और वैश्य वर्ग — को प्राथमिकता दी गई है। वहीं यादव समुदाय के कई नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं। यहां तक कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को भी टिकट नहीं मिला। हालांकि दानापुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने यादव समाज को संदेश देने की कोशिश की है।

          राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और जदयू दोनों ही दल इस बार अति पिछड़े वर्ग (EBC) के मतदाताओं पर भरोसा कर रहे हैं। यह वर्ग बिहार में लगभग 36 प्रतिशत वोट शेयर रखता है और चुनावी रूप से निर्णायक भूमिका निभाता है। भाजपा को विश्वास है कि सवर्ण उम्मीदवारों को इस वर्ग का समर्थन मिलेगा, जैसा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ था।

          जदयू की सूची अपेक्षाकृत मिश्रित जरूर है, लेकिन उसने भी मुस्लिम और यादव उम्मीदवारों को सीमित जगह दी है। यहां तक कि बीपी मंडल के पौत्र का टिकट भी काट दिया गया। राजनीतिक रूप से यह संकेत है कि एनडीए इस बार अति पिछड़ा वर्ग बनाम मुस्लिम-यादव समीकरण की नई रणनीति पर चुनाव लड़ रहा है।

          एनडीए मुस्लिम उम्मीदवार बिहार नीतीश कुमार एनडीए रणनीति बिहार चुनाव 2025 उम्मीदवार सूची बिहार राजनीति जातीय समीकरण भाजपा जदयू टिकट बंटवारा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.