Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 20:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डायन बिसाही का आरोप लगाकर किसान की निर्मम हत्या, चार आरोपित पकड़े गए
          Headline

          डायन बिसाही का आरोप लगाकर किसान की निर्मम हत्या, चार आरोपित पकड़े गए

          adminBy adminFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोयनारा बड़का टोली गांव में  गुरुवार की रात आधा दर्जन लोगों ने मिलकर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए एक किसान मंगरु खड़िया उर्फ मंगरू पाहन 50 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी।  किसान परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर शुक्रवार को 4 आरोपितों को पकड़ा है। इन लोगों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

          जानकारी अनुसार आरोपियों ने पहले किसान मंगुरु के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने किसान के शरीर को टांगी से काट दिया। इस दौरान उसकी पत्नी सनियरो देवी, बेटी मुन्नी कुमारी और बहू कंद्री देवी ने भागकर जान बचाई। मंगुरु के बेटे सुखराम खड़िया ने घटना को लेकर एसपी डॉ. एहतेशाम बकारीब और थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचित किया, तब पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए 4 आरोपितों को पकड़ लिया है।

          पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में बेटे सुखराम खड़िया ने बताया कि उनके पिता मंगुरु खड़िया घर पर पत्नी, बेटी और बहू के साथ रहते थे। गुरुवार की शाम वह अपने पशुओं को घर के अंदर बांध रहे थे। इसी दौरान शोर मचाने को लेकर गांव की जसवंती देवी और सहदेव गोप की पत्नी ने परिवार के साथ विवाद शुरु कर दिया। थोड़ी देर में इनके समर्थन में राजू रजक, सूरज गोप, सहदेव गोप, जेठू खड़िया, बुद्धू खड़िया, लीलावती देवी अपने हाथों में लाठी डंडा व टांगी लेकर आए। इन लोगों ने परिवार के लोगों पर जादू टोना, डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। बुजुर्गों को पहले लाठी-डंडों से पीटा। पत्थर से कुचा। इसके बाद टांगी से हमला किया। आरोपितों ने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी जान से मारने की कोशिश की। परिवार के दूसरे सदस्यों ने घर से भागकर जान बचाई। परिवार के लोगों ने बेटे को घटना की सूचना दी।

          पीड़ित परिवार का दावा है कि मंगरू खड़िया पर 3 वर्ष पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। पड़ोसी आरोप लगा रहे थे कि उनकी वजह से ही गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जसवंती देवी, सूरज गोप, सहदेव गोप, बुद्धू खड़िया को हिरासत में लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आई है। दूसरे सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

          किसान गिरफ्तार गुमला न्यूज डायन बिसाही पत्थर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.