Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 17:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रधानमंत्री ने विमान हादसा स्थल का जायजा लिया और घायलों से मिले, ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे की वजहों का हो सकेगा खुलासा
          Headline

          प्रधानमंत्री ने विमान हादसा स्थल का जायजा लिया और घायलों से मिले, ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे की वजहों का हो सकेगा खुलासा

          today post liveBy today post liveJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ahmedabad News:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एअर इंडिया के विमान हादसा स्थल पर पहुंच कर वहां चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों से मिले। उन्होंने विमान हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री से भी बातचीत की। दुर्घटनास्थल पर आज भी बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। काफी संख्या में राहतकर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। हादसे में मृतकों की पुख्ता पहचान के लिए आज बड़ी संख्या में परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए। आज एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने क्षतिग्रस्त हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स को खोज निकाला है। जिससे हादसे के बारे में खास जानकारी हासिल हो सकेगी।

          प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह विमान हादसा स्थल पर पहुंचकर विमान हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मेडिकल हॉस्टल और मेस बिल्डिंग का निरीक्षण किया। वे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने गए और करीब 10 पीड़ितों व उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने विमान हादसे में बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विमान हादसे के शिकार हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी भी रहे। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में उच्चस्तरीय बैठक कर हादसे के बाद की परिस्थितियों और राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          उधर, हादसा स्थल पर व्यापक रूप से राहत कार्य जारी है। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पुख्ता पहचान के लिए बड़े स्तर पर परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं।विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के अबतक 219 परिजनों के डीएनए टेस्टिंग और ब्लड सैंपल लिए गए हैं। बाकी परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। एफएसएल की 10 टीमों के 36 विशेषज्ञ चौबीसों घंटे कार्यरत हैं।

          हादसे के एक दिन बाद शुक्रवार को एएआईबी ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया है। यह हॉस्टल की छत पर मिला। इसके जरिए पता चल सकेगा कि क्रैश होने के पहले आखिरी पलों में क्या हुआ था। विमान हादसे की जांच में 8 एजेंसियां नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी, गुजरात पुलिस, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (यूके- एएआईबी) यूनाइटेड स्टेट्स की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) शामिल हैं।

          राज्य सरकार ने उन जिलों/शहरों के कलेक्टरों को परिजनों से संपर्क साधने और उन्हें जरूरी सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है, जहां विमान हादसे के शिकार होने वाले यात्री रहते थे। साथ ही संचार योजना के तहत विशेष टीमों का गठन कर परिजनों की काउंसलिंग और मनोबल मजबूत करने को कहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          air india crash investigation black box found dna sample plane crash plane crash ahmedabad prime minister modi relief work
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.