Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 03:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हाथियों का तांडव: छह लोगों को रौंदकर मार डाला, एक साल के मासूम समेत पूरे परिवार उजड़े, गांव में दहशत
          Headline

          हाथियों का तांडव: छह लोगों को रौंदकर मार डाला, एक साल के मासूम समेत पूरे परिवार उजड़े, गांव में दहशत

          today post liveBy today post liveFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribag News:– झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने भीषण तांडव मचाते हुए छह लोगों को रौंदकर मार डाला। मृतकों में एक साल के मासूम बच्चे से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं। घटना अंगो थाना क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

          मृतकों की पहचान सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25), अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) के रूप में हुई है। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे।

          स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। हाथियों ने एक घर का गेट उखाड़ दिया और अंदर घुसकर सो रहे लोगों को कुचल डाला। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए, तब तक हाथी गांव से आगे बढ़ चुके थे।

          ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। वन विभाग की ओर से समय-समय पर अलर्ट भी जारी किया जा रहा था, लेकिन ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से इतनी बड़ी घटना हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

          घटना की पुष्टि करते हुए पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और वन विभाग मृतक परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

          उल्लेखनीय है कि रामगढ़ और हजारीबाग के गोमिया प्रखंड में भी हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। हाल ही में गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.