Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 23 September 2026 || 01:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अवैध प्रेम प्रसंग में हूुई थी 6 वर्षीय मासूम की ह/त्या: गिरफ्तार आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
          Headline

          अवैध प्रेम प्रसंग में हूुई थी 6 वर्षीय मासूम की ह/त्या: गिरफ्तार आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          आयुष को नारायणी नदी में पुल से नीचे फेंक दिया था

          Motihari News:  जिले के रक्सौल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंध की दुश्मनी में एक छह वर्षीय मासूम की जान ले ली गई। सात दिन पहले लापता हुआ बच्चा आयुष अब इस दुनिया में नहीं है। इस दर्दनाक हत्या का खुलासा तब हुआ जब पुलिस और परिजनों की लगातार तलाश के बाद आरोपी मनोहर को नेपाल से गिरफ्तार किया गया।

          जानकारी के मुताबिक, आयुष के लापता होने के दिन से ही मनोहर नामक व्यक्ति भी गायब था। मनोहर, जोकियारी पंचायत की आशा कार्यकर्ता रेणु देवी का पति है, वहीं रेणु देवी और रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत प्रेम राज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध की चर्चा थी। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी।

          मनोहर को अपने वैवाहिक जीवन के टूटने का दोष प्रेम राज पर था। इसी गुस्से और बदले की भावना में उसने प्रेम राज के बेटे आयुष को अगवा कर लिया और उसे नेपाल के नारायणघाट ले गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने आयुष को नारायणी नदी में पुल से नीचे फेंक दिया।

          इस खुलासे से परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मुखिया राजु महतो और सरपंच मुस्तजाब आलम की मदद से मनोहर की तलाश शुरू हुई थी। आखिरकार मनोहर को नेपाल में पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सच्चाई की जांच शुरू कर दी है। रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मनोहर के बयान की पुष्टि के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाया गया है और नेपाल पुलिस के साथ मिलकर आयुष की तलाश की जा रही है। यह घटना न सिर्फ एक मासूम की हत्या का मामला है, बल्कि यह समाज में प्रेम संबंधों और पारिवारिक टूट-फूट के खतरनाक नतीजों को भी सामने लाती है।

          accused arrested in Nepal Asha worker dispute East Champaran crime news murder in love affair Raxaul Ayush murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          September 22, 2026

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          September 22, 2026

          पंजाब से बिहार लाया जा रहा 1.10 करोड़ की शराब बरामद,टायर-जीरा की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          September 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक-स्कूटी बरामद ओडिशा तक फैला था चोरी के वाहनों का नेटवर्क

          छपरा में सचिन ह/त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

          पंजाब से बिहार लाया जा रहा 1.10 करोड़ की शराब बरामद,टायर-जीरा की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

          जमुई छेड़खानी मामले में 3 नाबालिग निरुद्ध, 2 की तलाश,वायरल वीडियो से खुलासा, एसआईटी कर रही मामले की जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.