Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 02:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सिक्किम हादसे में शहीद बिहार के दो जवानों का पार्थिव पहुंचा पटना
          Headline

          सिक्किम हादसे में शहीद बिहार के दो जवानों का पार्थिव पहुंचा पटना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों हो मौत गई। इनमें बिहार में भोजपुर जिले के जवान प्रमोद कुमार और खगड़िया के जूनियर कमांड ऑफिसर चंदन कुमार मिश्र भी शामिल थे। दोनों ही जवानों का शव शनिवार शाम पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से दोनों जवानों के घर तक पहुंचाया जाएगा। वहां इनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही दोनों के पैतृक गांव में शोक का माहौल है। उनके घरों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

          देश के लिए प्रेम की भावना रखने वाले 30 वर्षीय आर्मी जवान प्रमोद कुमार शुक्रवार को शहीद हो गए। वे भोजपुर जिले में उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी थे। प्रमोद की पत्नी निरमा देवी और उनका 8 वर्षीय बेटा नक्श व 6 वर्षीय बेटी नायरा देहरादून में रहते थे। प्रमोद कुमार के बड़े भाई पूर्व उप मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरा भाई देश के साथ ही घर-परिवार को भी लेकर चलता था। जितनी चिंता उसे घर परिवार की होती, उतनी ही चिंता उसे अपने देश की भी होती थी।

          चंदन कुमार मिश्र आर्मी में नायब सूबेदार पद पर थे

          सड़क हादसे में शहीद हुए खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव पचखुट्टी निवासी दिनेश मिश्र के पुत्र चंदन कुमार मिश्र आर्मी में नायब सूबेदार पद पर थे। वे सिक्किम के लाचेन में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे के बाद उनके परिजनों को चंदन कुमार मिश्र के घायल होने की खबर मिली थी। इसके बाद उनके परिजन दोपहर में सिक्किम के लिए रवाना हो गए।

          चंदन के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। अब उनके माता-पिता को शहीद बेटे के पार्थिव शरीर आने का इंतजार है। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था अगले महीने घर आ रहा हूं…लेकिन आई मौत की खबर। इतना कहते ही उनके आंखों से आंसू निकल आए। खगड़िया के लाल चंदन कुमार मिश्र के पार्थिव शरीर आने का उनके वृद्ध पिता टकटकी लगाए बैठे हैं। शहीद चंदन कुमार मिश्र ने वर्ष 2001 में आर्मी की नौकरी ज्वाइन की थी। उनकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उन्हें एक बेटी आराध्या कुमारी (10) और एक पुत्र मयंक कुमार (8) हैं। पत्नी डॉली कुमारी दोनों बच्चों और पति के साथ सिक्किम में ही आर्मी क्वार्टर में रहती हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          खगड़िया पटना न्यूज पार्थिव शरीर पैतृक गांव भोजपुर शहीद जवान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.