Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 7 June 2026 || 06:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार चुनाव में फिर गूंजा जंगलराज बनाम सुशासन का मुद्दा
          Headline

          बिहार चुनाव में फिर गूंजा जंगलराज बनाम सुशासन का मुद्दा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दुलारचंद यादव हत्याकांड से गरमाई बिहार की सियासत

          तेजस्वी यादव के लिए जंगलराज की छवि बन रही बड़ी चुनौती

          Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ‘जंगलराज बनाम सुशासन’ का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। मोकामा में बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों ही इस मुद्दे को अपने-अपने अंदाज में भुनाने में जुटे हैं।

          भाजपा और एनडीए ‘सुशासन बनाम जंगलराज’ के पुराने राजनीतिक एजेंडे पर दोबारा सक्रिय हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए के बड़े नेता लगातार राजद पर निशाना साधते हुए बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद महागठबंधन ने भी पलटवार करते हुए सुशासन पर सवाल उठाए हैं।

          ‘जंगलराज’ शब्द बिहार की राजनीति में पहली बार 1997 में गूंजा था, जब लालू प्रसाद यादव के इस्तीफे के बाद राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पद संभाला। उस दौरान पटना हाईकोर्ट ने खराब प्रशासन पर टिप्पणी की थी कि “पटना की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है।” इसके बाद यह शब्द विपक्ष का सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बन गया।

          राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लालू-राबड़ी शासनकाल में राजनीति का अपराधीकरण, फिरौती के लिए अपहरण और जातीय हत्याएं आम बात बन गई थीं। 1994 से 2000 के बीच करीब 337 सामूहिक हत्याओं के मामले दर्ज हुए। उस दौर की भयावह कहानियां आज भी बिहार की राजनीति पर असर डालती हैं।

          विशेषज्ञों का मानना है कि 18 से 29 वर्ष के करीब 1.77 करोड़ युवा मतदाता, जो उस दौर में पैदा भी नहीं हुए थे, फिर भी “जंगलराज” की कहानियां सुनते बड़े हुए हैं। यही वजह है कि तेजस्वी यादव के लिए अपनी पार्टी की छवि सुधारना अभी भी बड़ी चुनौती है।

          पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही अपनी रैलियों में जंगलराज बनाम सुशासन को मुख्य चुनावी हथियार बनाकर जनता को रिझाने की पूरी कोशिश में हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Assembly Elections 2025 Dularchand Yadav murder case Jungle Raj vs Good Governance Lalu Rabri regime Tejashwi Yadav Bihar Politics जंगलराज बनाम सुशासन तेजस्वी यादव बिहार राजनीति दुलारचंद यादव हत्याकांड बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लालू राबड़ी शासनकाल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          June 6, 2026

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          June 6, 2026

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.