Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 08:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में जय श्री राम की गूंज से पूरा शहर हुआ राममय, अखाड़ों से निकली भव्य शोभा यात्रा
          Headline

          रांची में जय श्री राम की गूंज से पूरा शहर हुआ राममय, अखाड़ों से निकली भव्य शोभा यात्रा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  राजधानी रांची रामनवमी के अवसर पर पूरी तरह राममय हो गई है। जय श्रीराम के नारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महावीर मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान “राम जी की निकली सवारी, देश का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से होते हुए जुलूस निकल रहा है, जहां शोभायात्रा में शामिल राम भक्त अपने तलवार, गदा, फरसा, भाला से हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मन मोह ले रहे हैं। शोभायात्रा में शामिल हर रामभक्त परंपरागत हथियारों से लैस हैं। राजधानी के सभी अखाड़े से निकली शोभायात्रा अल्बर्ट एक्का चौक हो कर तपोवन मंदिर जाकर लौटती है।

          लाल, पीला, नीला, हरा समेत रंग बिरंगे झंडे से पूरी राजधानी पट सी गयी है। तपोवन मंदिर में पहुंचकर महाबीर मंडल के सदस्य झंडे को पूजा कराकर वापस लौट रहे है। मेन रोड समेत हर प्रमुख सड़कों पर मेला सा दृश्य है। कई जगह तो बकायदा मेले जैसी दुकानें सजायी गयी हैं, जहां सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालु मेले का मजा ले रहे हैं।

          आयोजक महाबीर मंडलों के पदधारियों का माला पहना कर स्वागत करने में जुटे हैं। सबसे उच्चे झंडे वाले महाबीर मंडल को भी सम्मानित किया जाएगा। दर्शक कतारबद्ध होकर झंडे को निहार रहे थे। प्रमुख सड़कों के किनारे सामाजिक संस्थाओं द्वारा पेयजल, चना, गुड़, शरबत देकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जा रहा है। अंजुमन प्लाजा, डेली मार्केट के मुस्लिम समुदाय महाबीर मंडलों का स्वागत कर रहे हैं और श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, चना बांट खुशियां बांट रहे हैं।

          सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

          रामनवमी को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर 12 डीएसपी के अलावा 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों को तैनात किया गया था। शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से 40 जगहों पर क्यूआरटी को तैनात किया गया था। क्यूआरटी के अलावा सीआरपीएफ की भी दो कंपनी को तैनात किया गया था।शहर में 400 से ज्यादा जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा , सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य डीएसपी और थाना प्रभारी लगातार निगरानी रख रहे है। एसएसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही तैनात अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।

          Mahavir Mandal procession Ram Navami
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.