नवादा।
रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में एक सनकी अधेड़ ने सोमवार को घरेलू विवाद में अपनी पत्नी को कुदाल से मारकर गंभीर रूप से घायल किया, जिससे उसकी मौत हो गई । फिर गांव में तांडव मचाते हुए एक ग्रामीण को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया । इस घटना के बाद अधेड़ ने स्वयं फुलवरिया डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी अनुसार गांव के वीरू चौधरी और उसकी पत्नी रमेला देवी के बीच सुबह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर आक्रोशित होकर उसने कुदाल से अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। इस पर उसके बेटे उदय चौधरी ने बीच बचाव किया और खून से लथपथ अपनी मां को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन पटना जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। वही पत्नी की हत्या के बाद सनकी अधेड़ ने डैम में कूदकर जान दे दिया। इसके पूर्व अधेड़ ने एक ग्रामीण को घायल कर दिया। घटना की सूचना थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने जांच करते हुए शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।


