Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 08:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा से जनआशीर्वाद यात्रा की हुई शंखनाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जनता से मांगा आशीर्वाद
          Headline

          कोडरमा से जनआशीर्वाद यात्रा की हुई शंखनाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जनता से मांगा आशीर्वाद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2021No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कोडरमा ।

          केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को शामिल किए जाने पर सोमवार को कोविड नियमों का पालन करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चाराडीह से पुरोहितों के शंखनाद से हुआ, जहां ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। चारडीह स्थित मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने रथ पर सवार होकर यात्रा के लिए रवाना हुईं। रथ पर विधायक डॉ. नीरा यादव व जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी भी सवार थे। इस क्रम में करमा चौक पर ग्रामीणों द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समक्ष युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व महिला मोर्चा द्वारा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। सामंतों पम्प के पास प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा स्वागत किया गया। सामंतों काली मंदिर के सामने जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। भगवती मार्केट के समक्ष माहुरी समाज द्वारा स्वागत, ब्लॉक रोड मोड़ पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्वागत किया गया।

           इससे पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्यमंत्री की बड़ी जिम्मेवारी दिया है, देश की उम्मीदों पर खरा उतरने हेतु कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि पहली बार कोडरमा लोकसभा को नेतृत्व करने का मौका मिला है। पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी जाति, समाज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिया है। 27 ओबीसी, 12 एससी, 8 एसटी 11 महिला व कई युवा चेहरे को जिम्मेवारी मिली है। उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा का मूल मंत्र है। इस मंत्र के तहत राज्यों में शिक्षा कैसे बेहतर हो इस पर कार्य जारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निहित शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा की शुरुवात की गई है। रोजगार उन्मुक्त शिक्षा व 11 भारतीय भाषाओं में टेक्निकल पढ़ाई की शुरुवात की गई है।

          अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल प्रारंभ में ही यह संकल्प व्यक्त किया था कि हमारी सरकार, गांव,गरीब किसान को समर्पित रहेगी। यह संकल्प हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं में स्पष्ट दिख रहा है। देश विपरीत परिस्थिति कोविड काल में भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। आने वाले 25 साल में भारत कैसा होगा इस पर भी काम हो रहा है।
          प्रेस वार्ता में कोडरमा विधायक नीरा यादव, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, यात्रा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी, जिला प्रभारी टुन्नू गोप, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, वेहक़ील मेंटेनेंस सह प्रभारी मुकेश मुक्त, मीडिया प्रभारी अविनेश कुमार, अशोक बड़ाइक, सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह मौजूद थें।

          जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में झंडा चौक पर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस क्रम में बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भेंट स्वरूप माननीय मंत्री को तलवार दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा की जनता को आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोडरमा की जनता का आशीर्वाद ने मुझे देश को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देने हेतु व जेपी नड्डा जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन बाधित किया, अमर्यादित व्यवहार किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनता के पैसे बर्बाद हुए बावजूद 20 महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए। जिनमें पिछड़ी व आर्थिक रूप से पिछड़े जेनरल समाज के आरक्षण निर्धारण करने का अधिकार राज्यों को दिया गया। पिछड़ी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, किन्तु दुःखद है कि कांग्रेस ने पिछड़ों को मिल रहे हक पर भी सवाल खड़े करने का कार्य किया। नीट परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार गरीब, पिछड़ों, दलित, महिला, युवा, किसान को समर्पित सरकार है।
          वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोडरमा व झारखंड को अपना आशीर्वाद दिया है। किंतु दुख है कि गठबंधन की कांग्रेस- झामुमो की सरकार ने राज्य की जनता को ठगने का कार्य किया है। गरीबों को, किसानों को, युवाओं को, मजदूरों को, महिलाओं को ठगने का कार्य किया है। भाजपा कार्यकाल में जो कार्य हुआ था वह विकास कार्य आज ठप हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने व संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

           जनआशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रदेश के 9 जिलों में आयोजित होगा। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर, राजमार्गों पर चलते हुए केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जनता का आशीर्वाद व आभार प्रकट करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, चंद शेखर जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, जूही दासगुप्ता, कांति देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कामिनी देवी, कविता कुमारी, देवेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, पंकज बरनवाल, प्रवीण पांडेय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.