Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 15:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री ने हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश
          Headline

          मुख्यमंत्री ने हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो सोहैल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हज-2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिलावार हज यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट, हज यात्रियों को दी जानेवाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

          उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा हज यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डो से बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जायेगा। विभिन्न जगहों पर बिहार के हज यात्रियों के लिये की गयी व्यवस्था की देख-रेख के लिये वरीय अधिकारियों के अधीन टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

          समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि के लिए सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा के लिए उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था की जाती है। जैसी की जानकारी दी गयी है कि इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष एवं 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री हज के लिए मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। ये हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हज भवन, पटना के समरूप किशनगंज में बहुउद्देशीय भवन, हज यात्रियों के लिये आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनियमण आदि की बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार की व्यवस्था सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिये भी करायें।

          हज यात्रा प्रारम्भ होने के पूर्व शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन हज भवन, पटना में किया जाता है। इस वर्ष यह बैठक हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में 1 मई को प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री ने हज भवन जाकर दुआईया मजलिस के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लिया।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.