Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 16:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विपक्ष के सदस्यों से मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर की अपील, कहा सदन को सुचारु रुप से चलने दें
          Headline

          विपक्ष के सदस्यों से मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर की अपील, कहा सदन को सुचारु रुप से चलने दें

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          patna news: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का छठवां दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष सदस्यों के सवाल और हंगामा से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश ने हाथ जोड़ लिया। उन्होने कहा कि फालतू की बात नहीं कीजिए। आप लोगों से अपील है कि सदन चलने दीजिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी विपक्षी सदस्यों से शांत रहने की अपील की ।

          विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य बेल में पहुंचकर हंगामा करने लगें। उस समय सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी दल को कहा कि उन्होंने सवाल की जो सूचना दी है, उसे शून्य काल में उठाये लेकिन विपक्षी सदस्य नहीं माने। इसी पर नीतीश कुमार भड़क गए।

          दरअसल, सदन में विपक्ष नालंदा में महिला की हत्या और प्रदेश में महिला हिंसा को लेकर हंगामा और सवाल कर रहे थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग बिना मतलब सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। बिहार में जब भी कोई घटना होती है तो प्रशासन और पुलिस तुरंत कार्रवाई करती हैं। फालतू बातों को लेकर ऐसा मत कीजिए, हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, बैठ जाइये और सदन के संचालन में सहयोग करें।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे राज्य का मामला हो या बाहर का, यदि कोई गड़बड़ी होती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा अपने अधिकारियों को आदेश देते हैं कि वे संबंधित जिलाधिकारी से मामले की जानकारी लें और कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी गड़बड़ी करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार कहने पर भी विपक्षी सदस्य उनकी बात नहीं मान रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया। अपनी जगह से खड़े हो गए और हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के आग्रह और विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर विपक्षी सदस्य जाकर अपने स्थान पर बैठ गए।

          Assembly Speaker Nand Kishore Yadav budget session in bihar assembly Chief Minister Nitish
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.