नई दिल्ली।
संसद का बजट सत्र आगामी 29 जनवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की बैठक शुरुआत संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। वे पूर्वाहन 11 बजे दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। वित्त पाठ 2001-22 का आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेगी। बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।नियमानुसार बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला भाग 29 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा,जबकि दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। मालूम हो कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया जा सका है। मानसून सत्र को भी तय अवधि से पहले ही खत्म करना पड़ा था।


