रांची।
पुलिस ने शनिवार को नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती स्थित घर से एक महिला का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका की पहचान सेना कर्मी चंदन कुमार यादव की पत्नी दुर्गावती देवी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों ने अब तक मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस को घटना की गहनता से जांच की जा रही है।


