Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 08:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»महिला कांस्टेबल सहित उसकी नाबालिग पुत्री व मां का शव सरकारी क्वार्टर में मिला, तीन शव मिलने से सनसनी
          Headline

          महिला कांस्टेबल सहित उसकी नाबालिग पुत्री व मां का शव सरकारी क्वार्टर में मिला, तीन शव मिलने से सनसनी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित एक फ्लैट से महिला पुलिस कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम 34 वर्ष सहित उसकी नाबालिग बेटी गीता हेम्ब्रम 13 और मां लखिया मुर्मू 70 वर्ष  का शव बरामदगी मामले में शुकव्रार को  फोरेंसिक टीम  घटनास्थल पहुॅच हत्यारों का सुराग पाने की कोशिश में जूटी रही। वहीं मामले में पुलिस ने एसएसपी के चालक और डुमरिया से दो कांस्टेबल सहित मृतक सविता रानी के देवर और भैसूर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

          पुलिस के मुताबिक पिछले दो दिनों से सविता के घर पर ताला लगा होने से आस-पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। इस बीच परिवार वाले उसे बार-बार फोन कर रहे थे लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। गुरुवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर का ताल तुड़वाया। घर में प्रवेश करते ही सबके होश उड़ गए। तीन शव वहां पड़े थे। आशंका है कि महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उसकी बेटी और उसकी मां की हत्या कर फ्लैट में ताला बंद कर दिया गया।

          शुक्रवार सुबह एसएसपी और अन्य पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों महिलाओं का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। मृत सविता के बारे में बताया जाता है कि वह विवाहित थी और कॉन्स्टेबल के पद पर एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थी। सविता के पति कैलाश हेंब्रम की 14 साल पूर्व नक्सली वारदात में मौत हो गई थी। इसके बाद झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी उसको अनुकंपा के आधार पर मिली थी। सविता मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर की रहने वाली थी। फ्लैट में वह 13 वर्ष की बेटी और मां के साथ रहती थी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बागबेड़ा सोमायझोपड़ी निवासी बहन रानो मार्डी ने बताया कि अनुकंपा की नौकरी को लेकर ससुराल वालों से उसकी बहन का विवाद हुआ था। सास चाहती थी कि सविता के देवर को नौकरी मिले। सविता के ससुराल के लोग डुमरिया में रहते हैं।

          घटना के बाद पुलिस की जांच में सविता के कॉल डिटेल्स  से यह पता चला था कि  वह एसएसपी के चालक सहित डुमरिया के भी दो कांस्टेबल से वह लगातार संपर्क में रहती थी। सविता का देवर एसएसपी के चालक से संपर्क रखने का विरोध किया करता था। देवर भी अक्सर सविता के पास आना जाना करता था।  पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।  बता दे कि बुधवार से ड्यूटी नहीं आई महिला कांस्टेबल सविता रानी के अलावा उसकी मां और बेटी का शव उसके क्वार्टर में पाया गया. हत्या का शव को कमरे में छोड़ दिया गया और कमरे को बाहर से ताला लगा दिया गया। सरकारी क्वार्टर में तीन शव मिलने पर सनसनी  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जमशेदपुर न्यूज बेटी महिला पुलिस कांस्टेबल मां शव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.