Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 00:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गुजरात से 49.98 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार खुद को अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर किया था लाखों की ठगी  
          Headline

          गुजरात से 49.98 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार खुद को अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर किया था लाखों की ठगी  

          today post liveBy today post liveJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:-  झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 49.98 लाख की ठगी मामले में गुजरात के अहमदाबाद से एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर आरोपित का नाम रवि हरामुखलाल गोधनिया( 27) बताया गया है। इसके पास से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड, तीन एटीएम, एक हार्डडिस्क, मामले से संबंधित व्हाट्सएप चैट और तीन चेक बुक बरामद की गई हैं।

          सीआईडी डीसीपी नेहा बाला ने सोमवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में 14 मई को पीड़ित की ओर से आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज शिकायत में बताया गया था कि साइबर आरोपितों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए मनी लांड्रिंग जैसे झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी और आरोपितों ने खुद को बेंगलुरु पुलिस अधिकारी (केन्द्रीय प्रवर्तन एजेंसियों सीबीआई, एनसीबी एंड एनआईए ) अधिकारी बताकर 300 करोड़ के एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी (लगातार वीडियो कॉल पर मानसिक दबाव बनाकर) डालकर खाते के सत्यापन के नाम पर 49 लाख 98 हजार 888 लाख रूपये की ठगी का शिकार बनाया।

          उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर मामले में शामिल एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया गया । जांच में सामने आया कि आरोपित के नाम पर इंडियन बैंक में खाता संख्या 20307033166 खोला गया था, जिसमें एक ही दिन में 79 लाख रुपये जमा हुए। यह खाता पहले से ही बेंगलुरु के सीईएन क्राइम थाना में दर्ज केस संख्या 405/2025 से जुड़ा पाया गया है। संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है और ट्रांजेक्शनों की जांच जारी है।

          डीएसपी ने इस तरह के अपराध से बचने का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि कोई भी सरकारी एजेंसी (सीबीआई, एनआईए, एनसीबी, क्राइम ब्रांच) वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी या डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। किसी अनजान व्यक्ति की धमकी या दबाव में आकर कोई भी धनराशि कभी किसी अनजान बैंक खाते में ट्रांसफर न करें। बैंक डिटेल, ओटीपी, यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।

          उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को अधिकारी बताकर कॉल करता है और पैसे मांगता है, तो तुरन्त 1930 पर कॉल करें या डब्लूडब्लूडब्लू डॉट साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर उक्त मोबाइल नम्बर के धारक के विरूद्ध शिकायत दर्ज करें। साइबर ठगी से संबंधित किसी भी सूचना पर स्थानीय पुलिस स्टेशन या साइबर थाना से संपर्क करें।

          49.98 lakh cyber fraud cyber criminal arrested from Gujarat Cyber fraud arrest digital arrest cyber fraud Jharkhand CID cyber case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.