रांची।
एसीबी की टीम ने मंगलवार को खूंटी जिला परिषद में पदस्थापित सहायक अभियंता अशोक कुमार को ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोनाहातु निवासी मान गोविंद यादव ने एसीबी के ब्यूरो कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी की टाइम एक्सटेंशन का बकाया राशि ₹181670 की निकासी के एवज में जिला परिषद के सहायक अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे हैं। मामले की छानबीन में एसीबी द्वारा इसे सही पाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने सहायक अभियंता अशोक कुमार को उसके और गोरा थाना स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उस दौरान व अशोक कुमार से ₹10000 का रिश्वत ले रहा था।


