Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 12:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द
          Headline

          पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 13 दिसम्बर काे पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसको लेकर जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी की जायेगी। यह फैसला पटना के जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद लिया गया है।

          बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनु भाई परमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह फैसला बापू परीक्षा केंद्र पर हुए हंगामे के कारण कई अभ्यर्थियों के परीक्षा से वंचित रहने के कारण लिया गया है। हजारों अभ्यर्थी ऐसे थे, जो इस हंगामें में शामिल नहीं होने के बावजूद परीक्षा से वंचित रह गए। इन परीक्षार्थियों की मांग थी कि फिर से परीक्षा आयोजित की जाए। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि भले ही बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई है लेकिन इस परीक्षा का रिजल्ट साथ में ही जारी किया जाएगा। इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। नए डेट की सूचना जल्द ही आयोग के वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

          फैसले की जानकारी देने से पहले आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 911 केंद्रों पर चार लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा आमतौर पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने पूरी परीक्षा के दौरान पेपर लीक की बातों को खारिज करते हुए साफ कहा कि परीक्षा कैंसिल नहीं होगी लेकिन एक केंद्र पर दोबारा परीक्षा ली जाएगी। दोबारा परीक्षा लेकर भी एक साथ ही परिणाम जारी किया जाएगा।

          परीक्षा कैंसिल करने सवाल पर बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्वों ने परीक्षा बाधित करने की कोशिश की। यूपीएससी के नियम अनुसार, यदि किसी कारण से कुछ देर के लिए परीक्षा बाधित हुई है तो उतने देर का अतिरिक्त समय दिया जाए। बापू परीक्षा परिसर के जिस कक्ष में प्रश्न पत्र देर से पहुंचा, वहां अतिरिक्त समय देने की बात थी लेकिन करीब एक बजे से सवा एक बजे तक उपद्रवी तत्वों ने परीक्षा बाधित की। उनका प्रश्न पत्र उड़ा दिया। अफवाह फैलाई। कई बच्चों ने ईमेल के जरिए इसकी शिकायत की।

          परमार ने बताया कि बीपीएससी को अंत तक यह भी देखने को मिला कि कुछ शरारती तत्व परीक्षा केंद्र के अन्दर मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे। वह कैसे मोबाइल लेकर घुसे, यह भी जांच का विषय है। इन सभी के कारण जितने भी अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए, उनके प्रति भी आयोग की सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक की रिपोर्ट को देखते हुए बापू परीक्षा परिसर की पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग जल्द नई परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          70th Preliminary Exam Bihar Public Service Commission cancel the exam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.