Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 14 May 2026 || 20:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में बालू माफियाओं का आतंक: छापेमारी करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला , जमादार को ट्रैक्टर से कुचला
          Headline

          नवादा में बालू माफियाओं का आतंक: छापेमारी करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला , जमादार को ट्रैक्टर से कुचला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  नवादा जिले में बालू माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव से सामने आया है, जहां अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार की अहले सुबह हुई इस घटना में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

          जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबन गांव के पास नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि माफियाओं ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर पुलिस अधिकारी जमादार नागेंद्र कुमार पर चढ़ा दिया।

          ट्रैक्टर की चपेट में आने से नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

          नारदीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में छह बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर अवैध बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा जिले में बालू और शराब माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अवैध कारोबार से जुड़े कई लोग करोड़ों रुपये की संपत्ति बना चुके हैं, जिसके कारण इलाके में उनका दबदबा कायम हो गया है। लोगों का आरोप है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण के कारण भी माफियाओं का मनोबल बढ़ा है।

          गौरतलब है कि दो दिन पहले भी कादिरगंज क्षेत्र में बालू माफियाओं ने एक चौकीदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Attack on Police in Nawada Bihar Crime News Illegal Sand Mining in Bihar Nawada Sand Mafia Sand Mafia Arrested
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          May 14, 2026

          सगाई के कुछ घंटों बाद युवक ने फां/सी लगाकर दी जान

          May 14, 2026

          विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण शुरू,सैन्य तकनीक से बनेगा अस्थायी पुल,15 दिनों में हल्के वाहनों का परिचालन संभव

          May 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          सगाई के कुछ घंटों बाद युवक ने फां/सी लगाकर दी जान

          विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण शुरू,सैन्य तकनीक से बनेगा अस्थायी पुल,15 दिनों में हल्के वाहनों का परिचालन संभव

          नवादा में बालू माफियाओं का आतंक: छापेमारी करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला , जमादार को ट्रैक्टर से कुचला

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.