Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»tel aviv : आसमान पर गरज रहे रॉकेट, इजरायल के 300 और फिलिस्तीन के 200 से ज्यादा नागरिकों की मौत
          Headline

          tel aviv : आसमान पर गरज रहे रॉकेट, इजरायल के 300 और फिलिस्तीन के 200 से ज्यादा नागरिकों की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 8, 2023No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          –संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने चिंता जताई, बैठक आहूत, अमेरिका ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर मदद का भरोसा दिया

          tel aviv:  गाजा पट्टी में बढ़े तनाव के बीच इजरायल पर हमास के आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं। इजरायल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, अब तक के सबसे भीषण आतंकवादी हमले में 300 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा 1590 घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे आक्रमण बताया है।

          उन्होंने कहा है हमास को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उधर, इजरायल के जवाबी आक्रमण में 200 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान चली गई। दोनों ओर से आज सुबह भी आसमान पर मिसाइल और रॉकेट गरज रहे हैं। इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज बैठक आहूत की है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

          मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमास ने गाजा से शनिवार सुबह कुछ-कुछ समय के अंतराल पर इजरायली शहरों पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 से ज्यादा रॉकेट दागे। बड़े युद्ध की आशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आज (रविवार) आपात बैठक आहूत की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने हमास के हमले की निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू से दूरसंचार वार्ता में हर तरह की मदद देने का भरोसा दिया है। बाइडन ने कहा है कि अमेरिका, इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है।

          ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने हमास के हमले की निंदा करते हुए कहा कि इजरायल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। ब्रिटेन उसके साथ है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि वह इस हमले से स्तब्ध हैं। कतर के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है।ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्ला ने हमास के हमले का समर्थन किया है। सऊदी अरब ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

          मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास ने कहा है कि उसने यरुशलम में अप्रैल में अल-अक्सा मस्जिद को अपवित्र करने का बदला लिया है। उसने कहा है कि इजरायल की फौज ने क्रूरता की सारी हद लांघ दी है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि वह इजरायल से अपने सभी रिश्ते खत्म कर दें। इजरायल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता।

          उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट ने हमास और इस्लामिक जिहाद की सैन्य और सरकारी क्षमताओं को नष्ट करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। हमास को अब जमींदोज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजरायल की सेना दक्षिण के कुछ हिस्सों में हमास का मुकाबला कर रही है।

          मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजरायल में इस समय करीब 18 हजार भारतीय रह रहे हैं। इनमें करीब 900 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने इजरायल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने और जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इजरायल के सैन्य प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि हमास के आतंकियों ने गाजा में उनके नागरिकों और सैनिकों को बंधक बना लिया है।

          मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के दक्षिण में अभूतपूर्व युद्ध जैसे हालात को देखते हुए इजरायल और फलस्तीन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने अपने परामर्श में कहा है कि इजरायल में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा नियमों का पालन करें।अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षित स्थलों के करीब रहें।

          ज्ञात हो कि हमास फिलिस्तीन का कट्टर इस्लामिक आतंकवादी संगठन है। इसका मकसद इजरायल के नियंत्रण से वेस्ट बैंक और अल-अक्शा मस्जिद को आजाद करवाना है। यह संगठन फिलिस्तीन के कई इस्लामिक समूहों में सबसे प्रभावशाली है। मौजूदा हमास की पैदाइश 1980 के दशक की है। इसने अपनी मौजूदगी का पहला अहसास 1987 में इजरायल के खिलाफ पहले फिलिस्तीनी इंतिफादा (विद्रोह) की अगुवाई की घोषणा कर कराया था।

          इजरायल पर लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी बम बरसाए

          इजराइल और गाजा पट्टी में हमास आतंकियों के बीच लड़ाई में लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी कूद गया है। उसने रविवार को गाजा पर किए गए इजरायली हमले के जवाब में तेल अवीव पर मोर्टार से हमला कर बम बरसाए हैं। हिजबुल्लाह ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

          मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह भी इजरायल को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। उसे ईरान का समर्थन प्राप्त है। अनुमान है कि उसके पास हजारों रॉकेट का भंडार है। एक बयान में हिजबुल्ला ने कहा है कि उसने माउंट डोव इलाके में तीन इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सामरिक विशेषज्ञों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजरायल के खिलाफ जॉर्डन, तुर्किये, सीरिया और इराक जैसे देश बिगुल बजा सकते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आतंकी हमला इजरायल तेल अवीव न्यूज रॉकेट हमास
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.